बन्द मकान से नगदी सहित लाखो के जेवरात चोरी

पड़ोसी के मकान का ताला तोड़ छत से घर मे घुसे चोर

नवंबर 21, 2023 - 18:29
नवंबर 21, 2023 - 18:30
बन्द मकान से नगदी सहित लाखो के जेवरात चोरी

द स्वार्ड ऑफ़ इंडिया

सौरिख,कन्नौज ; वकील के बन्द मकान में घुसकर चोरो ने नगदी सहित लाखो के जेबरात चोरी कर लिये मकान मालिक ने थाने में तहरीर दी।

नगर के तिर्वा रोड निवासी जितेंद्र सिंह एडवोकेट पुत्र राजेन्द्र सिंह बीस नवंबर सुबह छ बजे अपने बच्चों को छोड़ने ग्वालियर गए हुए थे बीती रात अज्ञात चोरों ने पड़ोसी रामबाबू राठौर के मेन गेट का ताला तोड़कर छत से घर मे घुस कर सेव के ताले तोड़कर नगद एक लाख उन्नीस हजार सहित तीन सोने की चेन,पांच अंगूठी,एक जोड़ी झुमकी, चार चूड़ी,एक जोडी झाले,चाँदी के आभूषण,पांच बर्तन चाँदी, लक्ष्मी की मूर्ति, दो पायल, कमर पेटी चार जोड़ी बिछिया, दस सिक्के,गर्म मंहगे कपड़े साड़ियां चोरी कर ली गई।

 सुबह पड़ोसी ने चोरी होने की सूचना दी उसके बाद हम लोगों ने घर पहुंच कर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था।

सूचना पर पहुंची पुलिस पुलिस ने जांच पड़ताल प्रारंभ की वही मकान मालिक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow