इफ्को अधिकारी संघ चुनाव मे अनुराग तिवारी जीते ,स्वयं प्रकाश अपने पद पर बरकरार

चुनाव अधिकारी पी.के.पटेल ने चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न होने पर अधिकारियों की सराहना की

अक्टूबर 20, 2023 - 19:34
इफ्को अधिकारी संघ चुनाव मे अनुराग तिवारी जीते ,स्वयं प्रकाश अपने पद पर बरकरार

द स्वार्ड ऑफ इंडिया 

ब्यूरो हकीम ए ए हाशमी

प्रयागराज । चुनाव अधिकारी पी.के.पटेल ने इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन चुनाव परिणामों की घोषणा की। अध्यक्ष पद पर अनुराग तिवारी ने प्रतीक वर्मा को रिकार्ड 193 मतों से पराजित किया। अनुराग तिवारी को 286 तथा प्रतीक वर्मा 93 को वोट मिले।

उपाध्यक्ष पद पर डी.के.सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मसरूर अहमद सिद्दीकी को 28 मतों से पराजित किया, डी.के.सिंह को 121 ,मसरूर अहमद सिद्दीकी को 93, संदीप कुमार श्रीवास्ताव को 87 तथा नवीन वर्मा को 43 मत मिले,महामंत्री पद पर स्वयं प्रकाश ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आशीष कुमार गौतम 95 मतों से पराजित किया।

 स्वयं प्रकाश को 196,आशीष कुमार गौतम को 101 ,धर्मेन्द्र कुमार सिंह को 67 तथा डी.सी.सिंह 16 मत मिले। संयु्क्त मंत्री पद पर राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बबलेश कुमार मिश्र को 41 मतों से हराया। राजेश कुमार श्रीवास्तव को 208 तथा बबलेश कुमार मिश्र 167 को मत मिले।

संगठन मंत्री पद पर बी.पी.सिंह (मुन्ना) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एस.एस यादव को 2 मतों से हराया। बी.पी.सिंह (मुन्ना) को 139 तथा एस.एस यादव को 137 मत मिले।, प्रचार मंत्री पद पर मनीष सिंह 27 मतों से विजयी हुए। मनीष सिंह को 121, संजय सिंह को 94 तथा इन्द्रनील रॉय को 76 को मत मिले।

 स्थापना मंत्री पद पर सी.बी.सिंह 20 मतों से विजयी हुए। सी.बी.सिंह को 164, फौजदार यादव को 144 तथा मौजी लाल पटेल को 67 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर गौतम कुमार ने 125 वोटों से जीत दर्ज की। गौतम कुमार को 210 तथा अशोक कुमार श्रीवास्तव को 85 मत मिले।

कार्यकारी सदस्य ग्रेड ई जे.एस. द्विवेदी ने एस.के.यादव को 70 मतों से हराया। कार्यकारी सदस्य ग्रेड एफ पर अनिल कुमार यादव ने राजीव शर्मा को 12 मतों से हराया।

 कार्यकारी सदस्य एफ1 पर एस.के. अवस्थी ने एस.के.श्रीवास्तव को 75 मतों से हराया। कार्यकारी सदस्य जी पर अपूर्व कुमार सक्सेना ने आर.पी.सिहं को 6 मतों से हराया। कार्यकारी सदस्य जी 1 पर शैलेश कुमार श्रीवास्तव ने सत्येन्द्र कुमार मौर्या को 45 मतों से हराया। कार्यकारी सदस्य जी 2 पर पीयूष मेहता तथा कार्यकारी सदस्य एच पर विष्णु कांत तिवारी निर्विरोध चुने गए।

 चुनाव अधिकारी पी.के.पटेल ने चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न होने पर अधिकारियों की सराहना की। वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (इकाई प्रमुख) संजय कुदेशिया ने जीते हुए सभी प्रत्याशियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow